कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की।
कोटा में कॉमर्स कॉलेज की बिल्डिंग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर NSUI ने प्रदर्शन किया। छात्र नेता अर्पित जैन की अगुवाई में छात्रों ने कॉलेज गेट पर टायर जलाया ओर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर प्राचार्य के चेम्बर में घुस गए। हंगामा बढ़ता देख पु

छात्रों ने कॉलेज गेट पर टायर जलाया
अर्पित जैन ने बताया कि कॉलेज की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। यहां भी झालावाड़ जैसे हालत बन रहे है। साल 2022 से हम कॉलेज की बिल्डिंग मरम्मत की मांग कर रहे है। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। पिछले साल कॉलेज प्रशासन ने लाइब्रेरी में काम करवाया था। अभी छत से पानी टपक रही है,पानी भरा हुआ है।इसी को लेकर कॉलेज प्राचार्य से काम का बिल मांगा था। प्राचार्य घबरा गए ,उन्होंने पुलिस को बुला लिया। हमारे साथ धक्का मुक्की हुई।
कॉलेज प्राचार्य जितेंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले 4-5 साल से लाइब्रेरी में समस्या है। अपने स्तर पर वाटर प्रूफिंग करवाई थी। लेकिन लगातार बारिश होने से दिक्कत हुई है। एनएसयूआई कार्यकर्ता अनुशासन तोड़कर आगे बढ़े उसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments