![]()
दौसा में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
दौसा जिले में एक दिन में 5 लाख पौधरोपण का रेकॉर्ड बनेगा। इसके लिए हरियालो राजस्थान’ महा अभियान के तहत हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को जिलेभर में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तरीय वन महोत्सव पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा, कलेक्टर देवेन्द्र कुमार, एसपी सागर राणा, डीएफओ अजीत उचोई, एडीएम रामसस्वरूप चौहान, जिला परिषद सीईओ नरेंद्र मीणा, एसडीएम मूलचंद लूणीया समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं।
लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करेंगे
कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हरियालो राजस्थान’ महा अभियान शुरू किया है। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए राज्यभर में वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए वन महोत्सव आयोजित कर जिले में साढ़े पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विभागों को दिए पौधरोपण के लक्ष्य
अभियान के तहत शिक्षा विभाग सर्वाधिक 2 लाख 70 हजार पौधे लगाएगा। इसी प्रकार पंचायती राज विभाग 1 लाख 30 हजार, नगरीय निकाय 70 हजार, वन विभाग 55 हजार, सार्वजनिक निर्माण विभाग 3 हजार, कृषि एवं उद्यान विभाग 10 हजार, चिकित्सा विभाग 5 हजार, जलग्रहण विभाग 4 हजार, पुलिस विभाग 3 हजार, सिंचाई विभाग एवं बिजली निगम 2-2 हजार एवं जलदाय विभाग एक हजार पौधे लगाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments