![]()
पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बालोतरा जिले की कल्याणपुर पुलिस ने ऑपरेशन विषदमन के तहत अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बिक्री के 13.69 लाख रुपए बरामद किए है। साथ ही 8 किलो 400 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया। फिलहाल आरोपी से मादक
एसपी रमेश के अनुसार- कल्याणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरों की ढाणी डोली कंला में लाबुराम पुत्र गोरधनराम के घर से मादक पदार्थ मिल सकते है। कल्याणपुर थानाधिकारी बुद्धाराम मय टीम ने लाबुराम के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान उसके घर से 8 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त मिले। साथ ही बिक्री से मिले 13 लाख 69 हजार 680 रुपए बरामद किए। वहीं फोर व्हीलर गाड़ी की तीन नंबर प्लेट मिली, जिन्हें जब्त कर लाबुराम को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी लाबुराम के खिलाफ कल्याणपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी से डोडा-पोस्त कहां से लेकर आया और किसको बेचता था, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई रूपसिंह, हैड कॉन्स्टेबल भोमाराम, कॉन्स्टेबल अभिषेक कुमार, नेमीचंद, विनोद कुमार, दीपाराम, महेंद्र कुमार, रामबाबु, श्रवणसिंह महिला कॉन्स्टेबल सीमा शामिल रही।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments