![]()
नाथद्वारा श्रीनाथजी पुलिस थाने में रक्षाबंधन पर्व मनाया, महिला कांग्रेस ने पुलिस के अधिकारियों व जवानों के राखी बांधी।
नाथद्वारा में श्रीनाथजी पुलिस थाने में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व खास अंदाज में मनाया गया। नगर कांग्रेस महिला मंडल की दो दर्जन से अधिक महिलाएं और बालिकाएं सज धज कर पूजा की थाली में राखी लेकर थाने पहुंचीं। यहां थाना अधिकारी मोहन सिंह सहित सभी जवानों क
श्रीनाथजी पुलिस थाना अधिकारी मोहन सिंह ने राखी बंधवाकर शहर की सुरक्षा का वचन दिया और कहां कि पुलिस हर समय नागरिकों की रक्षा के लिए तैयार है। उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरी चौधरी, पुष्पा छापरवाल, रुक्मणी सनाढ्य, ज्योति चौधरी, प्रियंका पुरोहित, लक्ष्मी जोशी, सीमा चौधरी, चेतना सोनी, मनोरमा डाबी, योगिता जोशी, कनिष्का गौरवा, विद्या बागोरा, आयुषी जोशी, ममता सहित अन्य महिलाएं व युवतियां मौजूद रहीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments