![]()
जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में सड़क हादसा सामने आया है।
जोधपुर के मंडोर थाना क्षेत्र के रॉयल्टी नाका चौराहा बालसमंद के पास सड़क हादसा सामने आया है। सड़क किनारे जा रही महिला को अनियंत्रित डंपर ने चपेट में ले लिया डंपर के टायर महिला के ऊपर से निकलने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से जुड़ा
प्राप्त जानकारी के अनुसार रॉयल्टी नाका क्षेत्र में रहने वाली एक महिला आज शाम के समय किसी काम को लेकर घर से बाहर निकली थी। वापस लौटते समय अचानक ही अनियंत्रित डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आसपास के राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
घटना के समय महिला सड़क पार कर रही थी इस दौरान डंपर समीप ही सड़क पर खड़े एक पत्थर के ट्रक से टकराकर जा रुका।
मंडोर चौकी इंचार्ज बाबूलाल परिहार ने बताया महिला तुरी (74) पत्नी ऊकाराम भार्गव निवासी मुंडवा नागौर, हाल निवाजी मगजी की घाटी घरेलू सामान लेने के लिए पैदल जा रही थी। रॉयल्टी नाका के पास सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। तभी एक तेज स्पीड में डंपर आया और उसने बुजुर्ग महिला को चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व डंपर को थाने लाया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments