![]()
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को कुछ समय भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों के साथ गुजारेंगे। इस दौरान वो सीमा प्रहरियों से संवाद करेंगे। शर्मा बीकानेर शहर में आने के बजाय सीधे बीएसएफ पोस्ट पर
मुख्यमंत्री भजनलाल 14 अगस्त को संभवत: सुबह 11 बजे खाजूवाला में स्थित बीएसएफ की कोड़ेवाला पोस्ट पहुंचेंगे। वहीं पर विशेष हेलीपेड बनाया गया है। जहां मुख्यमंत्री उतरेंगे। वो पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों के साथ करीब एक घंटा रह सकते हैं। इस दौरान संवाद कार्यक्रम के साथ ही सीमा पर फैंसिंग एरिया भी देख सकते हैं। अब तक कोई अधिकृत कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है।
ये पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ रहेंगे। बीएसएफ ने इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। कोड़ेवाला पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से पुख्ता है, इसे मुख्यमंत्री के मद्देनजर बढ़ाया जा रहा है। 14 अगस्त को उनके आगमन से पहले बीकानेर रेंज के डीआईजी के साथ ही राजस्थान के कई आला अधिकारी भी इस पोस्ट पर पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर बीकानेर रेंज में हलचल बढ़ी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments