☜ Click Here to Star Rating


वार्ड 63 में हुए उपचुनाव में 46% से ज्यादा वोटर्स ने हिस्सा लिया।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को जयपुर नगर निगम हेरिटेज के वार्ड 63 में उपचुनाव का आयोजन किया गया। इस दौरान बीजेपी कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय संघर्ष नजर आया। जहां 46.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर नए पा

.

पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी ने मुकाबले को रोचक बना दिया।

पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी ने मुकाबले को रोचक बना दिया।

जयपुर नगर निगम हेरिटेज के वार्ड 63 में पार्षद पद के लिया आज उपचुनाव का आयोजन किया गया था। जिसके लिए कांग्रेस से भानु सैनी, बीजेपी से रितु नंदवाना और पूर्व पार्षद की पुत्रवधू सीमा मीणा भी चुनावी मैदान में थी। जिसकी वजह से मुकाबला रोचक त्रिकोणीय संघर्ष में तब्दील हो गया। ऐसे में आज सुबह से ही कांग्रेस-बीजेपी और निर्दलीय तीनों प्रत्याशी के समर्थक ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराने की जुगत में लगे रहे। इस दौरान किशनपोल से कांग्रेस पार्टी के विधायक अमीन कागजी और बीजेपी के विधायक प्रत्याशी चंद्र मोहन बटवाड़ा भी एक साथ चुनावी चर्चा करते दिखे।

चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक अमीन कागजी और बीजेपी प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवाड़ा चुनावी चर्चा करते नजर आए।

चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक अमीन कागजी और बीजेपी प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवाड़ा चुनावी चर्चा करते नजर आए।

बता दें कि नगर निगम हेरिटेज के वार्ड 63 में कुल 8132 मतदाता हैं। आज पार्षद उपचुनाव में 3745 (46.06%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं अब गुरुवार को जयपुर के बनी पार्क स्थित सरकारी स्कूल में काउंटिंग की जाएगी। हालांकि चुनाव जीतने के बाद भी पार्षद का कार्यकाल सिर्फ कुछ महीनों का ही रहेगा। क्योंकि नगर निगम हेरिटेज के बोर्ड का कार्यकाल इसी साल नवंबर में खत्म होने जा रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading