☜ Click Here to Star Rating



जिले के मोटागांव कस्बे से सोमवार को लापता हुए व्यापारी की कार 4 दिनों बाद शुक्रवार को लसाडा पुल में मिली। क्रेन की मदद से कार को पुल से बाहर निकाला गया।

.

इससे पहले गुरुवार को भीलूड़ा के पास नदी में व्यापारी सुरेश सोनी का शव मिला था। वहीं उनका साथी हर्षित सेवक अब भी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है।

एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चला ढूंढी कार कल भीलूड़ा के पास से गुजर रहीं नदी में व्यापारी के शव मिलने के बाद कार लसाडा नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही थी। जिससे मृतक सुरेश सोनी का शव पानी के बहाव से भीलूड़ा नदी तक पहुंचा हो। कार को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम सुबह से गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाकर कार व लापता युवक को ढूंढने के प्रयास कर रहीं थी। शाम साढ़े 4 बजे कार को बाहर निकाला गया।

पुलिस की चुनौती बनता जा रहा था इन्हें ढूंढना कार से लापता हुए व्यापारी दोस्तों को ढूंढने के लिए जिले की पुलिस टीमें पिछले चार दिनों से प्रयासरत थी। पालोदा सहित आसपास क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद भी कार का कोई सुराग नहीं लग पाया था। जिससे इन्हें ढूंढना पुलिस के लिए यह चुनौती बनता जा रहा था।

इस मामले में घाटोल डिप्टी महेंद्र कुमार मेघवाल ने बताया की कार खाली थी, अंदर कुछ नहीं मिला है। दूसरा साथी लापता है उसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। तलाश जारी हैं।

वहीं मोटागांव थानाधिकारी रामसिंह ने बताया की कार को नदी से बाहर निकाल लिया गया हैं। कार के गेट खुले हुए मिले थे।

लसाडा पुल पर लगा लोगों का जमावड़ा कार को ढूंढने के लिए सुबह से एसडीआरएफ की टीम लगी हुई थी। दोपहर बाद नदी में कार दिखने पर निकालने के प्रयास शुरू किए। नदी में पानी ज्यादा होने से कड़ी मशक्कत कर कार को क्रेन से उठाकर बाहर निकाला गया। इसे देखने के लिए मुख्य मार्ग व पुल के किनारों पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस प्रशासन भीड़ को दूर कर मार्ग सुचारू करने में लगा रहा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading