![]()
करौली पुलिस ने ऑपरेशन हंता के तहत 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
करौली पुलिस ने ऑपरेशन हंता के तहत 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। हिंडौन सिटी के बड़ी बाखड़ निवासी जयवेंद्र उर्फ पप्पु पिछले दो साल से फरार चल रहा था।
जयवेंद्र जिले के टॉप-10 आदतन अपराधियों में शामिल है। वह हिंडौन सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मारपीट, अवैध हथियार रखने और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।
करौली एसपी लोकेश सोनवाल के अनुसार, जयवेंद्र ने हिंडौन सिटी में एक व्यापारी को कट्टा दिखाकर लूटपाट की थी। इस मामले में वह तब से फरार था।
जिला स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर खरैटा रोड स्थित प्रहलाद कुंड के पास से जयवेंद्र को पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments