![]()
एसीबी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सत्यनारायण नवारिया और एलडीसी हरिओम रावत को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा।
झालावाड़ के मिनी सचिवालय में कोटा एसीबी ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सत्यनारायण नवारिया और एलडीसी हरिओम रावत को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
दोनों अधिकारियों ने यह रिश्वत विभाग में किराए पर चल रही गाड़ी का बिल पास करने के लिए मांगी थी। कोटा एसीबी के डिप्टी अनीस अहमद के अनुसार फरियादी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी की गाड़ी महिला एवं बाल विकास कार्यालय में किराए पर चलती है।
एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद गुरुवार शाम 4 बजे मिनी सचिवालय में कार्रवाई की। टीम ने दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अब दोनों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।
सत्यनारायण नवारिया के पास महिला अधिकारिता विभाग का अतिरिक्त कार्यभार था। उन्होंने करीब 6 महीने पहले ही झालावाड़ में उपनिदेशक का पदभार संभाला था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments