सावन महीने के अंतिम सोमवार को सीकर के हर्षनाथ पर्वत पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। हर्षनाथ ग्रुप के सदस्यों ने ब्रह्ममुहूर्त में पैदल चढ़ाई कर पंचमुखी शिवलिंग का महाअभिषेक किया। जिसमें दूध, दही, शहद, घी, पं

हर्षनाथ मंदिर में की गई भव्य सजावट।
हर्षनाथ मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। लोग अपने परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा करने पहुंच रहे हैं। पंडित आचार्य प्रदीप शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बिल्व पत्र, आक पुष्प, दुर्वा और गुलाब अर्पित किए। अभिषेक के बाद भगवान का विशेष श्रृंगार कर भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

सीकर में हर्ष की पहाड़ी पर स्थित हर्षनाथ मंदिर एक शानदार टूरिस्ट प्लेस भी है।
भक्त प्रताप सिंह चारण ने बताया कि इस पावन अवसर पर मंदिर में दिव्य और भावपूर्ण वातावरण रहा। हर्षनाथ ग्रुप का उद्देश्य केवल ट्रेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक ऊर्जा, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। रोजाना पर्वत चढ़ाई से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो सभी आयु वर्ग के लिए लाभकारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments