पाली के सुंदर नगर में सड़क पर हो रखे गड्डे को लेकर रोष जताते हुए महिलाएं।
पाली के सुंदर नगर विस्तार में निजी स्कूल के निकट बीच सड़क सड़क पर हो रखा गहरा गड्डा हादसे का कारण बना हुआ है। क्षेत्रवासियों को शिकायत है कि इसमें बच्चे गिर गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। वही वाहन भी फंसने का डर बना रहता है। लेकिन इसे दुरुस्त करने को लेक
पाली शहर के सुंदर नगर विस्तार में सड़क पर सीवर लाइन के कारण बड़ा गड्डा हो चुका है। क्षेत्र की सुमन चौधरी कहती है कि इस रोड पर निकट ही निजी स्कूल है। रोजाना बच्चों का आना-जाना रहता है। गलती से कोई बच्चा इस गड्डे में गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्र की रहने वाली ममता गुर्जर कहती है कि सीवर के चैंबर मोहल्ले की अधिकतर गलियों में लीक हो रहे है। गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। आने-जाने में दिक्कत होती है लेकिन शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। आगे दीपावली का त्योहार भी आने वाला है।

पाली के सुंदर नगर में सड़क पर हो रखा गड्डा।
सीवर लाइन की जाली टूटी पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी चौराहे पर सीवर लाइन के ऊपर लगी लोहे की जाली टूट गई। ऐसे में दो दिन पहले भी एक स्कूटी सवार रात के अंधेरे में इस दौरान से गुजरते समय टूटी जाली के कारण नीचे गिरकर घायल हो गया। लेकिन टूटी जाली बदलने का काम नगर निगम की टीम नहीं कर रही। क्षेत्र के निेतेश गुर्जर ने कहा कि टूटी जाली के कारण कोई सीवर लाइन में गिर सकता है। बड़ा हादसा भी हो सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments