फलोदी जिले की ग्राम पंचायत बावड़ी कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में नवरात्र महोत्सव पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल परिवार ने कक्षा 1 से 5 तक की बालिकाओं को कन्या रूप में पूजित कर नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा के साथ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य तेजपुरी और अन्य स्टाफ सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद स्कूल के अध्यापकों, अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें पूजित किया।

इस अवसर पर कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर, कलावा बांधकर और पुष्प अर्पित कर आरती की गई। उन्हें मिठाई, फल, कॉपी, पेन और पेंसिल जैसी सामग्री भी वितरित की गई। स्कूल की छात्राओं ने मां दुर्गा की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्रधानाचार्य तेजपुरी ने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नारी सम्मान और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को नारी शक्ति का आदर और सम्मान करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सदस्य किशन सिंह, बंशीराम, शंकरलाल, सपना, दानाराम, चैन सिंह, रामेश्वर सहित छात्र-छात्राएं और ग्रामीणों ने भाग लिया। कन्या पूजन कार्यक्रम की योजना और मंच संचालन रमेश सिंह राजपुरोहित ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments