☜ Click Here to Star Rating


कोटा में मकान ढहा, महिला की मौत।

कोटा जिले के सुल्तानपुर में बीती रात एक मकान ढहने से 28 वर्षीय यास्मीन की मौत हो गई, जबकि उसके पति जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है। हादसा देर रात करीब 12:30 बजे हुआ।

.

जानकारी के अनुसार, यह मकान कोटा-श्योपुर रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने वाले मोहल्ले में मजीद भाई का है। मजीद अपने एक मंजिला मकान में पत्नी शकीला बानो, बेटे जावेद, बहू यास्मीन और 2 साल की पोती के साथ सो रहे थे। जावेद और यास्मीन एक कमरे में थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे।

मजीद के छोटे भाई मुजफ्फर ने बताया कि उनके मकान के पीछे एक खाली प्लॉट है, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया था। इसी कारण मकान के पीछे की दीवार गिर गई, जिससे पक्के मकान की छत की पट्टियां टूटकर कमरे में सो रहे यास्मीन और जावेद पर गिर गईं।

हादसा देर रात साढ़े 12 बजे के आसपास का है।

हादसा देर रात साढ़े 12 बजे के आसपास का है।

हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों ने मकान में मौजूद सदस्यों को बाहर निकाला और सुल्तानपुर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने यास्मीन और जावेद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोटा रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में जावेद को कोटा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान यास्मीन की मौत हो गई। शव को कोटा एमबीबीएस की मॉर्च्युरी में रखा गया है।

मकान ढहने से यास्मीन (28) की मौत हो गई

मकान ढहने से यास्मीन (28) की मौत हो गई

डीएसपी शिवम जोशी ने बताया कि बीती रात थाने के सामने स्थित कच्ची बस्ती में एक मकान की पट्टियां टूटने से पति-पत्नी दब गए थे, जिनमें से इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, जिस मकान की छत की पट्टियां गिरी हैं, उसके पीछे निजी प्लॉट और नगर पालिका की जगह है, जहां बॉस कॉलोनी का पानी जमा होता है और ड्रेन के माध्यम से निकलता है। ड्रेन का निकास सही न होने के कारण लंबे समय से यहां पानी भरा हुआ था। हालांकि थोड़ा-थोड़ा पानी निकलता रहता था, लेकिन तेज बारिश के कारण पानी इकट्ठा हो गया, जिसकी लिखित शिकायत कई बार नगरवासियों ने पालिका में दी थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ और एक महिला की जान चली गई। बता दें कि पिछले 2 दिनों से हो रही तेज बारिश ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और क्षेत्र में कई कच्चे-पक्के मकान धराशायी हो गए हैं।

—–

फोटो,वीडियो-रवि मेघवाल, सुल्तानपुर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading