☜ Click Here to Star Rating


प्रतापगढ़ के धमोत्तर क्षेत्र में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में भूकंप के झटके कैद हो गई।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में गुरुवार सुबह 10.07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। दहशत में आए लोग घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल गए। झटकों के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। भूकंप के झटके CCTV कैमरों में कैद हो गए।

.

मौसम केंद्र के मुताबिक भूकंप की ​तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 रही। केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था।

जानकारी के मुताबिक शहर के श्रीराम मार्केट, अकबरी मार्केट, गांधी चौराहा, बस स्टेशन, शुभम कलेक्शन, तलाक खेड़ा समेत कई हिस्सों में धरती हिली। उंडा खोरा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में जब जमीन में हलचल हुई, तो टीचर तुरंत बच्चों को क्लास रूम से बाहर लेकर आए।

पहले चार फोटोज में देखें भूकंप के झटके …

धमोत्तर क्षेत्र के पुराने पुलिस थाने के पास स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भूकंप के झटके कैद हुए ।

धमोत्तर क्षेत्र के पुराने पुलिस थाने के पास स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भूकंप के झटके कैद हुए ।

प्रतापगढ़ के सिद्धपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में भूकंप के बाद एक कमरे और बरामदे की छत से प्लास्टर गिर गया।

प्रतापगढ़ के सिद्धपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में भूकंप के बाद एक कमरे और बरामदे की छत से प्लास्टर गिर गया।

उंडा खोरा क्षेत्र के एक स्कूल में भी भूकंप के झटके महसूस होने के बाद बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया।

उंडा खोरा क्षेत्र के एक स्कूल में भी भूकंप के झटके महसूस होने के बाद बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया।

धमोत्तर में स्थित एक पेट्रोल पंप भी हल्का झटका महसूस किया गया।

धमोत्तर में स्थित एक पेट्रोल पंप भी हल्का झटका महसूस किया गया।

कई कॉलोनियों में कंपन शहर की नई आबादी, सदर बाजार, एरियापति, वाटर वर्क्स, बड़ा बाग कॉलोनी, मानपुर और हीरा कॉलोनी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। लोग घबरा गए और खुले स्थानों पर जाकर खड़े हो गए।

स्कूल के कमरे और बरामदे का प्लास्टर गिरा सिद्धपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल करमड़ी खेड़ा में एक कमरे और बरामदे की छत से प्लास्टर गिर गया। वहीं दीवारों में दरारें आ गईं। घटना के समय छात्र खुले में बैठे हुए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही एसडीएम अश्विनी मालू और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार सुबह आए भूकंप की स्थिति के बारे में बताया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार सुबह आए भूकंप की स्थिति के बारे में बताया।

28 दिन पहले भी राजस्थान में आया था भूकंप राजस्थान में 28 दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जयपुर, सीकर, झुंझुनं सहित एनसीआर के कई एरिया में 10 सेकेंड तक धरती हिली थी। हालांकि, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। मौसम केंद्र के मुताबिक भूकंप की ​तीव्रता रिएक्ट स्केल पर 4.4 रही। केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। पढ़ें पूरी खबर…

बीकानेर में आया था 3.6 तीव्रता का भूकंप राजस्थान में करीब 5 महीने पहले भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 फरवरी को बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इसका केंद्र शहर से करीब 72 किलोमीटर दूर जसरासर में था। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। पढ़ें पूरी खबर…

अब देखिए- भूकंप से जुड़े कुछ ग्राफिक्स…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading