☜ Click Here to Star Rating



डूंगरपुर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन आधे घंटे तक तेज बरसात हुई।

डूंगरपुर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन शाम ढलते ही तेज बरसात शुरू हो गई। आधे घंटे तक तेज बरसात के बाद बारिश का दौर हल्का हुआ। वहीं, आसमान में घनघोर काले बादल छाए रहे। बारिश की वजह में सड़कों ओर नालों में पानी बहने लगा। इससे कई जगह पानी भरने से लोगो

.

डूंगरपुर में 2 दोनों से शाम के समय बरसात का दौर चल रहा है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप भी निकल आई ओर उमस का असर बढ़ गया। वहीं, शाम 4 बजे बाद फिर से आसमान में घनघोर काले बादल मंडराने लगे। करीब साढ़े 4 बजते ही अचानक तेज बरसात शुरू हो गई।

डूंगरपुर शहर समेत आसपास के कई इलाकों में तेज बरसात हुई। बारिश की वजह से पुराने शहर में सड़कों पर भारी पानी बहने लगा। वहीं, मैन रोड पर भी शास्त्री कॉलोनी रोड समेत कई जगहों पर जल भराव हो गया। करीब आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। इसके बाद बरसात का दौर कमजोर हुआ, लेकिन हल्की ओर रिमझिम बरसात होती रही। आसमान में बादल छाए रहे।

वहीं, डूंगरपुर के बेंजा में बुधवार को पौने 4 इंच बरसात हुई, जबकि डूंगरपुर में डेढ़ इंच बरसात हुई है। बारिश की वजह से कई नदी, नाले ओर तालाब लबालब होकर ओवर फ्लो बह रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading