![]()
जयपुर के सांगानेर प्रतापनगर दहलावास स्थित श्री मंगल गणेश मंदिर से चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली गई।
जयपुर के सांगानेर प्रतापनगर दहलावास स्थित श्री मंगल गणेश मंदिर से चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली गई। महिला मंडल की अध्यक्ष शगुन ताम्बी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर यात्रा को रवाना किया।
यह सावन के महीने के अवसर पर प्रथम कावड़ यात्रा का आयोजन था। कावड़ यात्रा श्री मंगल गणेश मंदिर दहलावास से शुरू हुई। यात्रा भैरुं सर्किल, कुंभा मार्ग और सेक्टर 8 के मुख्य बाजार होते हुए चंद्रमोलेश्वर मंदिर पहुंची।
डीजे की धुनों और मंगल गीतों के साथ यात्रा का समापन चंद्रमोलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के साथ हुआ। मार्ग में विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्र की सभी महिलाओं ने मंगल गीत गाए। सभी को प्रसादी वितरण के साथ भोजन भी कराया गया। सुनीता शर्मा, पिंकी जैन, राधा अग्रवाल, रजनी राजपूत, सोनी और त्रिलोक जैन ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments