राजस्थान ललित कला अकादमी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया।
राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अकादमी सभागार में प्रेम मंदिर शिक्षण संस्थान, जवाहर नगर के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया।
अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और तिरंगे पर आधारित चित्र बनाए। साथ ही देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति और इंग्लिश काव्य पाठ भी किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने तिरंगा झंडा लेकर रैली भी निकाली, जिसमें अकादमी के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति और इंग्लिश काव्य पाठ भी किया गया।
सभी प्रतिभागियों को अकादमी की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रदर्शनी अधिकारी विनय शर्मा ने किया, जबकि क्यूरियो संस्था के संचालक गगन मिश्रा ने कार्यक्रम के समन्वयन में अहम भूमिका निभाई।

सभी प्रतिभागियों को अकादमी की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments