![]()
पूनिया को अखिल राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।
अखिल राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह ने धौलपुर जिला चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर अजय पूनिया को महासंघ का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के उपलक्ष्य में धौलपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. हरिओम गर्ग, नर्सिंग अधीक्षक बनवारी लाल मित्तल और एमसीएच नर्सिंग अधीक्षक पूरण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
कार्यक्रम में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, लैब कर्मचारी संघ, फार्मासिस्ट संघ, रेडियोग्राफर संघ समेत विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। पीएमओ डॉ. विजय सिंह ने कर्मचारियों की जायज मांगों पर सहयोग का आश्वासन दिया।
नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि वे कर्मचारियों की मांगों को सरकार के सामने प्रभावी ढंग से रखेंगे। उन्होंने धौलपुर के कर्मचारियों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। आरएनए के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष विकास त्यागी ने मंच संचालन करते हुए कर्मचारी एकता पर जोर दिया।
समारोह में सहायक नर्सिंग अधीक्षक कोमल सिंह, सुरेश सिकरवार, आरएनए के प्रदेश व जिला समन्वयक रविंद्र सिंह त्यागी, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments