![]()
नदी में किशोर की तलाश करते ग्रामीण।
सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दुखद हादसा सामने आया। भाडौती-मथुरा हाईवे स्थित मोरेल नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में दो किशोर बह गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों से मिली के अनुसार, बाटोदा थाना क्षेत्र के मोरपा गांव निवासी 17 वर्षीय गणेश रैगर और करण सिंह नदी में नहा रहे थे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद गणेश रैगर को बाहर निकाला, लेकिन मलारना सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरे किशोर करण सिंह की तलाश ग्रामीण व आसपास के बहतेंड और मोरपा गांव के लोग कर रहे हैं। फिलहाल हादसे की सूचना मिलते ही मलारना डूंगर व बाटोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन SDRF और सिविल डिफेंस की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची है। वहीं बिना संसाधनों के ग्रामीण ही नदी में खोजबीन कर रहे हैं। पुलिस की ओर से घटना की जानकारी सिविल डिफेंस और SDRF टीम को दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर किशोर तलाश की जाएगी।
इनपुट-राशिद खान मलारना डूंगर।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments