![]()
फलोदी स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राइमरी विंग से लेकर सीनियर वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कुल 131 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से 77 विद्यार्थियों ने राखी मेकिंग में और 56 विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता से मनमोहक राखियां और सुंदर शुभकामना कार्ड्स तैयार किए।
कार्यक्रम प्रभारी विशंभर थानवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राखी मेकिंग प्रतियोगिता हमें स्वयं अपने हाथों से राखी और कार्ड बनाकर आत्मनिर्भर बनने का बोध कराती है।
प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बालकों द्वारा बनाई गई राखियां प्रशंसनीय हैं।
इस अवसर पर अवतार सिंह, आसुराम परिहार, प्रेमाराम विश्नोई, नरेंद्र शर्मा, स्वर्ण सिंह, शैतान सिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, फतेह राज पुरोहित, अमिला चौधरी, पोलाराम लावा, जेठाराम, संजय मीणा, योगेश पुरोहित, मनोहर सिंह राजपुरोहित, विक्रम रामावत, चंद्रकला शर्मा, पूजा सोलंकी, महिपाल सिंह और सुरजीत सिंह सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments