☜ Click Here to Star Rating


पाली के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में बने रहे ओटी और वार्ड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जिले के सबसे बड़े बांगड़ हॉस्पिटल में मरीजों का लोड भी बढ़ गया है। इसको देखते हुए हॉस्पिटल परिसर में और वार्ड और ऑपरेशन थिएटर बनाए जा रहे है। सर्जिकल वार्ड बनकर लगभग तैयार है वही अन्य वार्ड और ऑपरेशन थियेटर का काम अंतिम चरण में

.

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में बना रहा भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में बना रहा भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

बांगड़ हॉस्पिटल के सर्जिकल वार्ड के ऊपर एक वार्ड बनकर लगभग तैयार हो गया है। उसका काम वर्तमान में अंतिम चरण में है। इसके साथ ही नर्सिंगकर्मियों के हॉस्टल के सामने की तरफ तीन OT (ऑपरेशन थियेटर) बन रहे है। ऐसे में ऑपरेशन के लिए मरीजों को ज्यादा इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही ओल्ड ICU के पास एक लेबर रूम बन रहा है। इसके साथ ही NICU वार्ड (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट ) भी बन रहा है। इस वार्ड में इस वार्ड में समय से पहले जन्म हुए बच्चे, रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस जैसे न्यूमोनिया- ब्रोंकाइटिस, कॉन्जेनिटल हार्ट डिजीज जैसे हार्ट फेल और हाई बीपी से पीड़ित बच्चों को भर्ती किया जाता है। इनके निर्माण पर करीब 2 करोड़ का बजट खर्च हो रहा है। वही NICU में भर्ती मरीजों के बच्चों को मां को भी यहां भर्ती किया जा सकेगा।

अगल दो महीने में हो जाएगा पूरा काम

बांगड़ हॉस्पिटल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ RK विश्नोई ने बताया कि हॉस्पिटल में 16 वार्ड है। जिनमें 550 बेड है। 100 बेड ICU, 414 बेड ऑक्सीजन वाले, 36 सामान्य बेड है। वार्ड तैयार होने पर हॉस्पिटल में बेड की संख्या 600 हो जाएंगी। जिससे मरीजों को भर्ती करने में बेड की समस्या का कुछ हद तक समाधान होगा।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के वार्ड में चल रहा भवन का निर्माण कार्य।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के वार्ड में चल रहा भवन का निर्माण कार्य।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading