![]()
करौली की मासलपुर पुलिस ने 9 माह से फरार 10 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया।
करौली की मासलपुर थाना पुलिस ने डकैती के एक मामले में 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृपाल सिंह निवासी खेड़ाराजगढ़ पिछले नौ माह से चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगरों में छिपकर फरारी काट रहा था। इस मामले में पहले ही 6 आर
मासलपुर थाना अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि 14 अक्टूबर 2024 को एक युवक बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा मासलपुर से 3 लाख 50 हजार रुपए की नकदी निकालकर अपने गांव काछीपुरा लौट रहा था। रास्ते में हनुमानजी मंदिर की ओर ग्रेवल सड़क पर तीन अज्ञात युवकों ने पल्सर मोटरसाइकिल से पीछा किया। उन्होंने पीड़ित की मोटरसाइकिल को रोक लिया।
दो युवक कट्टे के साथ नीचे उतरे और पीड़ित को धमकाते हुए उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। पीड़ित का काले रंग का बैग, जिसमें रुपये रखे थे, जबरदस्ती छीनकर आरोपी फरार हो गए। इस घटना पर मासलपुर थाने में डकैती की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
घटना के मुख्य आरोपी कृपाल सिंह (38) को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह घटना के बाद से लगातार फरार था। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह चेन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद में ठिकाने बदलता रहा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में मासलपुर थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल गजराज, हेड कॉन्स्टेबल परमजीत, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, कॉन्स्टेबल रविंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल जयवीर शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments