हिंदुस्तान जिंक की ओर से दूसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन ‘रन फोर जीरो हंगर’ रविवार को सुबह हुई। सांसद मन्नालाल राव, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने फील्ड क्लब से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस मौके पर कलेक्टर नमित मेहता,
मैराथन तीन श्रेणियों में हुई। इसमें 21 किमी. 10 किमी और 5 किमी के लिए बच्चे से बड़े तक प्रतिभागी और प्रोफेशनल धावकों ने भी भाग लिया। मैराथन फील्ड क्लब से फतहसागर झील के चारों ओर होते हुए क्लब में सम्पन्न हुई। इसमें महाराणा प्रताप सीनियर सिटीजन ग्रुप के बुजुर्ग, दिव्यांग एथलीट, बच्चे, महिला फिटनेस ग्रुप्स, शी सर्कल इंडिया और डब्लूबीसी और सिक्योर मीटर्स, आर्कगेट और बीसीआई जैसी कंपनियों के प्रोफेशनल भी हिस्सा बने।

हिंदुस्तान जिंक की ओर से दूसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन ‘रन फोर जीरो हंगर’ रविवार को सुबह हुई।
उदयपुर फिटनेस जीवन शैली अपना रहा: मिश्रा हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि उदयपुर फिटनेस को जीवन शैली के रूप में अपना रहा है। 21 किमी फिनिशर के रूप में मैं कह सकता हूं कि हम मजबूत समुदाय बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। विभिन्न श्रेणी में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को जिंक से बना एक विशेष मैडल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया।

विभिन्न श्रेणी में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को जिंक से बना एक विशेष मैडल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments