☜ Click Here to Star Rating


सेवा पखवाड़े के तहत सिरोही में सांसद लुंबाराम चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान में हिस्सा लिया।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा।

.

अंबेडकर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की मूर्ति की सफाई और माल्यार्पण से हुई। कार्यकर्ताओं ने सर्किल और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। सांसद लुंबाराम चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान में हिस्सा लिया।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने डॉ. अंबेडकर की मूर्ति की सफाई कर माल्यार्पण किया।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने डॉ. अंबेडकर की मूर्ति की सफाई कर माल्यार्पण किया।

चौधरी ने कहा कि सेवा ही संगठन की पहचान है। भाजपा समाज सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भाजपा पूरे देश में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन कर रही है।

सांसद ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान केवल भौतिक सफाई तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य मन और समाज को भी स्वच्छ बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का मूल मंत्र सेवा है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद चौधरी ने सफाईकर्मियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनके साथ चाय पर विशेष चर्चा भी की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading