बीकानेर के रविंद्र रंगमंच पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जहां राजस्थान की संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुति दी, वहीं राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सहित कई राज्यों के पारम्परिक नृत्य से हर किसी क
रविंद्र रंगमंच पर शाम करीब छह बजे ये कार्यक्रम शुरू हुआ। बीकानेर की एक दर्जन निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दी। राजस्थान के पारम्परिक नृत्य और गीत के साथ प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ तो एक के बाद एक रंगारंग प्रस्तुति सामने आई। कार्यक्रम के दौरान बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास ने कहा कि बच्चों के मन में हर वक्त ये सपना होना चाहिए कि उसे अपने देश के लिए कुछ करना है। हम भारत के लिए हर वक्त समर्पित रहें।
समारोह में आमतौर पर सभी प्रशासनिक अधिकारी नजर आते हैं लेकिन गुरुवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण अधिकांश अधिकारी शुरूआती समय में नजर नहीं आए। जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि का भी इंतजार होता रहा। वे बाद में परिवार के साथ कार्यक्रम देखने पहुंची। उधर, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित कई पार्टी पदाधिकारी समारोह में उपस्थित रहे। जो बच्चे कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, उनके परिजन भी समारोह में उपस्थित रहे। पारम्परिक गीतों पर ही नृत्य के आयोजन हुए। ये कार्यक्रम बीकानेर जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का जिम्मा इस बार मेलबॉर्न स्कूल के पास रहा।
इन संस्थाओं ने दी प्रस्तुतियां कार्यक्रम में मेलबर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरस्वती वंदना, जन्माष्टमी प्रस्तुति, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति जागरूकता आधारित नाट्य एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में ज्ञान भारती एजुकेशन सोसाइटी द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुति, बीकानेर बॉयज़ स्कूल द्वारा तिरंगा धुन, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल द्वारा स्वतंत्र भारत, वीणा नृत्य अकादमी की ओर से जन्माष्टमी स्पेशल शास्त्रीय कत्थक सहित अन्य संस्थाओं के विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। राजकीय उच्च माध्यमिक मूक बधिर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने भी दर्शकों की खूब तालियां लूटी। रविंद्र रंगमंच पर प्रस्तुतियां देने वाले करीब 302 प्रतिभागियों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया।
जिला कलेक्टर ने बच्चों को किया पुरस्कृत कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और बच्चों को पुरस्कृत किया। जन्मसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, सहायक जन्मसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, जनसंपर्क कार्यालय के विक्रम सिंह, बृजेंद्र सिंह, परम नाथ मेलबर्न स्कूल के अनिल भार्गव, श्याम सिंह हाड़ला, जोगेंद्र शर्मा, किशन चौधरी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की झलकियां फोटोज में…



बच्चों ने तिरंगे की शानदार आकृति तैयार की।

इस दौरान बच्चों ने अलग-अलग दृश्य बनाकर राष्ट्रभक्ति के भाव जगाये।

बच्चों ने तिरंगे के तीन रंगों में खुद को रंगकर भी प्रस्तुति दी।

बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बच्चों ने कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भी प्रस्तुति दी।

इस दौरान लड़कियों ने भी तिरंगे कपड़ों में शानदार प्रस्तुति दी।

समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रविंद्र रंगमंच पहुंचे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments