जयपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5 में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को रैली निकाली गई। विद्यालय के प्राचार्य राघवेंद्र लालसंतानियां ने तिरंगा लहराकर रैली को रवाना किया।
रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए। स्काउट एंड गाइड के छोटे विद्यार्थियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया और देशभक्ति के नारे लगाए।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का प्रचार समाज में भी करना चाहिए। उपप्राचार्य के आर मीना ने भी विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
यहां देखें फोटोज

विद्यालय के प्राचार्य राघवेंद्र लालसंतानियां ने तिरंगा लहराकर रैली को रवाना किया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को रैली निकाली गई।

रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments