![]()
जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से बहला-फुसलाकर आरोपी परिचित किडनैप कर नाबालिग को ले गया। विरोध करने पर मारपीट कर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बस्सी थाने में नाबालिग पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले
पुलिस ने बताया- बस्सी के रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी 14 साल की बहन के साथ आरोपी परिचित ने रेप किया। आरोप है कि परिचित होने के कारण आरोपी से बातचीत होती रहती थी। जुलाई महीने में नाबालिग बहन किसी काम से घर से निकली थी। रास्ते में आरोपी परिचित ने मिलने पर उसको रोक लिया। बातचीत कर धोखे से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बस्सी फाटक के पास ले जाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विरोध करने पर मारपीट कर नाबालिग के साथ रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर धमकी दी। लम्बे समय से डरी-सहमी नाबालिग को देखकर परिजनों ने दबाव बनाकर पूछा। नाबालिग पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए आरोपी परिचित के करतूत के बारे में बताया। बस्सी थाने में नाबालिग पीड़िता के भाई ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments