एएसपी को ज्ञापन देते हुए शिव सेना जिला प्रमुख। इस दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना में गोपालराम देवासी के मौत के मामले में ज्ञापन सौंप मामले की जांच कराने की मांग की है। जालोर एसपी को सौंपे ज्ञापन में शिव सेना ने आरोप लगाया है कि देवासी की साजिश के तहत हत्या की गई थी लेकिन इसे सड़क हादसा बताकर मामला दर्ज
शिव सेना(UBT) जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में शिव सेना कार्यकर्ता व परिजनों ने गुरुवार को जालोर एसपी शेलेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में 28 जुलाई 2025 को गोपालराम की संदिग्ध अव्यवस्था में शव मिला था। ग्रामीणों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह साधारण दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

ज्ञापन देने के लिए जाते हुए ग्रामीण व शिव सेना के कार्यकर्ता।
प्रदर्शन की दी चेतावनी
रूपराज पुरोहित ने ज्ञापन में मांग की है कि इस मामले में धारा 281 व 106 बीपीएस के स्थान पर आईपीसी की धारा 302, 101, 103(2) आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर, मामले को थाना बिशनगढ़ से हटाकर डीएसपी स्तर के अधिकारी से निष्पक्ष अनुसंधान कराया जाए। साथ ही शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर शिवसेना (UBT) द्वारा पीड़ित परिवार व आमजन के साथ जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी द। इस अवस पर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, उप प्रमुख पुनमारामजी माली, मोहनलाल माली, शहर सचिव जेठाराम माली, सह सचिव कैलाश माली, प्रसार मंत्री किशोर मेघवाल, सुजाराम, वह कर्मी राम देवासी के परिवार से अंदरम, दीपाराम, जबराराम, विरमाराम, अष्दाराम, डुगराम, भरत कुमार, , बगाराम, जेठाराम, कानाराम व सोनाराम उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments