![]()
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को सूचना मिली थी कि तहसील कार्यालय के आगे एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे है। इस पर थानाधिकारी चौहटन के निर्देश पर एएसआई जेठाराम मय टीम मौके पर पहुंची। वहां दलाराम पुत्र सिमरथाराम निवासी रडली सणाऊ के साथ मारपीट करना सामने आया। पीड़ित दलाराम को इलाज के लिए चौहटन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां पर इलाज शुरू किया।
पीड़ित दलाराम ने पर्चा बयान में बताया- रडली सणाउ का रहने वाला हूं। मैं बाइक से चौहटन बाजार पहुंचा। तहसील ऑफिस के गेट के आगे सांगाराम पुत्र रूपाराम प्रजापत, चंपालाल पुत्र नारणाराम, मेघसिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी सिणली व सांगाराम को भाणेज ने एक राय होकर मेरे आड़े फिरकर मेरे साथ थप्पड़ों—मुक्कों व लाठियों से मारपीट कर दी। साथ जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इस दौरान वहां पर भीड़ होने पर बदमाश भाग गए।
2 आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में जसराम (25) पुत्र नारणाराम, सांगाराम (27) पुत्र रूपाराम दोनों निवासी सणाऊ चौहटन को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments