खाटूश्यामजी मंदिर के पट अब शनिवार देर रात 10 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने सूचना जारी की है।
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुरानी परंपराओं को बनाए रखने और मंदिर की व्यवस्था को लेकर यह फैसला लिया है।
उन्होंने बताया कि मंदिर में भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करना और मंदिर परिसर में कार्यरत कर्मचारियों को रेस्ट के लिए यह निर्णय किया है।
श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में दर्शन करने नहीं आएं।
यह कदम मंदिर की व्यवस्थित कार्यप्रणाली को बनाए रखने और भक्तों की सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है।

बाबा श्याम के 7 घंटे नहीं कर पाएंगे दर्शन।
श्याम मंदिर एक नजर में…



ये भी पढ़ें…
खाटूश्यामजी में जंजीरों में बंधा भक्त दर्शन करने आया:बोला, माता-पिता ने अलग-अलग शादी कर बेसहारा छोड़ा, तब बाबा ने सहारा दिया

सीकर जिले में खाटूश्यामजी मंदिर में देश-दुनिया से भक्त बाबा के दर्शन करने आते है। बाबा के प्रति आस्था इतनी है कि पैदल यात्रा और सड़क पर लेटकर भी कई भक्त बाबा के दर तक पहुंचते हैं। अब 21 साल का युवक खुद को बेड़ियों से बांधकर पैदल श्याम बाबा के दर्शन करने पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments