![]()
इस कार्यक्रम के माध्यम से पेट्स और उनके पैरेंट्स के बीच के अनूठे रिश्ते का जश्न मनाया गया।
टेक-इनेबल्ड ओमनीचैनल पैट केयर ब्रांड ज़िगली (कोस्मो फर्स्ट लिमिटेड) ने देश भर में इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे का दूसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस एक-दिवसीय कार्यक्रम में 2200 से अधिक पेट्स और उनके पेरेंट्स ने हिस्सा लिया।
जयपुर के वैशाली नगर में रविवार को फ्रैंडशिप डे के दिन आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पेट्स और उनके पैरेंट्स के बीच के अनूठे रिश्ते का जश्न मनाया गया। पिछले साल के पहले संस्करण की सफलता के बाद, इस बार भी कार्यक्रम ने जोश और उत्साह के साथ जिम्मेदाराना पैट पेरेंटिंग को बढ़ावा दिया।
देश भर में ज़िगली के एक्सपीरिएंस सेंटरों में दिन भर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम को मिली शानदार प्रतिक्रिया भारत में तेज़ी से बढ़ती पैट केयर कम्युनिटी के उत्साह को दर्शाती है। इस मंच पर नए पैट पैरेंट्स को अपने पेट्स की देखभाल की यात्रा साझा करने का मौका भी मिला।
समारोह में पेट्स और उनके पेरेंट्स के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्हें एक-दूसरे के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिला। उद्योग जगत में अपनी तरह के पहले ओमनीचैनल प्रोग्राम में ज़िगली ने ‘ज़िगली कॉयन्स’ लॉन्च किए। इसमें उपभोक्ता हर 100 रुपए की खरीद पर एक कॉइन पा सकते हैं।
टरैक्टिव गेम्स, पज़ल्स और फ्री ट्रीट्स ने प्रतिभागियों को खूब लुभाया, वहीं ट्विनिंग कॉन्टेस्ट और पैट फैशन शो भी कार्यक्रम का आकर्षण केन्द्र बन गए। प्रतिभागियों ने रचनात्मक आउटफिट्स पेश किए और अपने पेट्स की अनूठी पर्सनेलिटी का जश्न मनाया। प्रोफेशनल पैट पोर्टेट और फोटोबूथ सैशन के दौरान परिवारों ने पेट्स के साथ बिताए पलों को हमेशा के लिए यादगार बना लिया। इसके अलावा लाईव एंटरटेनमेन्ट और सरप्राइज़ गुडीज़ ने भी ‘सकारात्मक’ उत्साह का संचार किया। 100 से अधिक परफोर्मर्स और कलाकारों ने जीवंत माहौल बनाया, ब्राण्ड के सिग्नेचर गीत ‘ओ मेरे यारा’ ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। 150 से अधिक पैट इन्फ्लुएंसर्स ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा कार्यक्रम के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments