☜ Click Here to Star Rating


शुक्रवार शाम गजेंद्र सिंह शेखावत ने धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा।

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में छापे मानचित्र को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस नक्शे में मेवाड़ समेत राजस्थान के कई हिस्सों को 1759 के मराठा साम्राज्य का हिस्सा बताया गया है। जि

.

विश्वास है इतिहासकार जल्द सुधार करेंगे

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एनसीआरटी की कक्षा आठवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की किताब में तत्कालीन राजस्थान के भू-भागों को मराठा साम्राज्य के नक्शे में दिखाए जाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से गंभीर विमर्श हुआ है। पूर्व में संसद सत्र के दौरान भी प्रधान से इस विषय पर बातचीत हुई थी। जिसके बाद इतिहासकारों की एक समिति तैयार की गई। आज फिर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बैठक कर उन्हें उन ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया है। जिनसे प्रमाणित होता है कि तत्कालीन राजस्थान के भू-भाग मराठा साम्राज्य के अंतर्गत नहीं आते थे। मुझे पूरा विश्वास है कि इतिहासकार इन तथ्यों को प्राथमिकता में रखेंगे और जल्द ही त्रुटि सुधार करते हुए सही नक्शा प्रकाशित किया जाएगा। इतिहास की सत्यता और उससे जुड़ी जनभावना का पूरा सम्मान है, और रहेगा।

पूर्व राजपरिवारों और नेताओं में गुस्सा

NCERT के इस दावे से इस दावे से राजस्थान के पूर्व राजपरिवारों और नेताओं में काफी गुस्सा है। पूर्व राजपरिवार इसे ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ और राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को कमजोर करने की साजिश बता रहे हैं। मेवाड़, जैसलमेर, बूंदी और अलवर के पूर्व राजघरानों के सदस्यों ने इस मुद्दे पर एतराज जताया है। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

मराठा साम्राज्य को पेशावर तक बताया

बता दें कि NCERT की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘Exploring Society: India and Past’ के तीसरे पाठ में शामिल एक मानचित्र में मराठा साम्राज्य को कोल्हापुर से कटक और उत्तर में पेशावर तक फैला हुआ दिखाया गया है। इस नक्शे में राजस्थान की प्रमुख रियासतों जिनमें मेवाड़, जैसलमेर, बूंदी, अलवर, मारवाड़, बीकानेर और जयपुर को मराठा साम्राज्य में दिखाया गया है। इसको लेकर अब राजस्थान के पूर्व राजघराने विरोध शुरू कर दिया है। वहीं बीजेपी नेता भी अब इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से सुधार की मांग में जुट गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें

किताब में राजस्थानी रियासतों को मराठा साम्राज्य का हिस्सा बताया:भाजपा सांसद समेत 4 राजपरिवारों ने NCERT के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- ये राजनीतिक एजेंडा

जैसलमेर, मेवाड़ और बूंदी को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाने को लेकर राजस्थान में विवाद गहराता जा रहा है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की आठवीं की सामजिक विज्ञान (सोशल साइंस) की किताब को लेकर अब राजस्थान के चार बड़े पूर्व राजघरानों और भाजपा सांसद ने मोर्चा खोल दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading