![]()
राजस्थान पुलिस के द्वारा आज DYSP स्तर के 2 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें कर्ण सिंह को अब सीकर साइबर क्राइम में DYSP के पद पर लगाया गया है। कर्ण सिंह इससे पहले हनुमानगढ़ जिले में संगरिया सीओ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बता दें कि पिछले दिनों ट्रेनी आईपीएस रोशन मीणा का सीकर के नीमकाथाना से ट्रांसफर हो गया था। ऐसे में साइबर क्राइम में DYSP का पद संभाल रहे RPS अनुज डाल को नीमकाथाना सीओ लगाया गया था। इसके बाद से ही सीकर में साइबर क्राइम DYSP का पद खाली चल रहा था।
अब नए DYSP के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम पुलिस में पेंडिंग मामलों के निस्तारण की रहेगी। करीब 35 मामले अभी पेंडिंग पड़े हैं। साइबर क्राइम से जुड़े कई मामले ऐसे हैं जिनमें एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। साथ ही कई साइबर क्राइम के बड़े मास्टरमाइंड भी अभी पुलिस पकड़ से दूर है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments