सिरोही के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्राओं ने जन चेतना रैली निकाली।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही ने मंगलवार को उड ग्राम में विभिन्न सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में रैली, संगोष्ठी, प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी सुरेश सुथार ने जीएसटी की नई दरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से 12 और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को समाप्त कर केवल 5 और 18 प्रतिशत का स्लैब रखा गया है। इससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम हुए हैं।

सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद रहे स्कूली बच्चे व ग्रामीण।
डाक विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक राजेश सुथार ने विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दी। लीड बैंक के वित्तीय साक्षरता समन्वयक राजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा, जीवन ज्योति और जनधन योजनाओं के बारे में बताया।
सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने स्वच्छता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर प्रकाश डाला। योगाचार्य भीक सिंह भाटी ने स्वस्थ जीवन के लिए योग और पोषण की महत्ता बताई।
कार्यक्रम से पहले राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्राओं ने जन चेतना रैली निकाली। रैली को प्रशासक डूंगाराम और अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर उपसरपंच नरपत सिंह आढ़ा, सेवानिवृत्त उप कोषाधिकारी जयसिंह चारण और ग्राम विकास अधिकारी भरत नागर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments