एपी ढिल्लों अपने अब तक के सबसे बड़े इंडिया टूर ‘वन ऑफ वन’ के साथ दिसंबर 2025 में देशभर के आठ शहरों में परफॉर्म करेंगे।
पंजाबी म्यूजिक के ग्लोबल आइकन एपी ढिल्लों अपने अब तक के सबसे बड़े इंडिया टूर ‘वन ऑफ वन’ के साथ दिसंबर 2025 में देशभर के आठ शहरों में परफॉर्म करेंगे। इस भव्य टूर का समापन 28 दिसंबर को जयपुर में होगा।
एपी ढिल्लों पहली बार जयपुर में लाइव परफॉर्म करेंगे। जयपुर के फैंस के लिए यह खास मौका होगा जब वे अपने पसंदीदा कलाकार को करीब से देख और सुन सकेंगे।
8 शहरों में फैला टूर
इस टूर की शुरुआत 5 दिसंबर को अहमदाबाद से होगी। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर, लुधियाना, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई होते हुए 28 दिसंबर को जयपुर में इसका आखिरी शो होगा।

इस टूर की शुरुआत 5 दिसंबर को अहमदाबाद से होगी।
हर टिकट पर 100 रुपए पंजाब में आई बाढ़ के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए दिए जाएंगे। एपी ढिल्लों खुद इन योगदानों को मैच करेंगे। साथ ही, बुकमायशो ने भी 25 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की है।
टिकट बुकिंग बुकमायशो पर ही होगी। प्री-सेल (Visa कार्ड होल्डर्स के लिए) 26 सितंबर, सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जनरल ऑन-सेल 28 सितंबर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फैंस टिकट बुकिंग के साथ ही एक्सक्लूसिव एपी ढिल्लों मर्चेंडाइज भी खरीद पाएंगे।
हिट गानों पर थिरकेंगे फैंस
इस टूर में एपी ढिल्लों अपने सुपरहिट गानों ‘ब्राउन मुंडे’, ‘एक्सक्यूज़ेस’, ‘इन्सेन’, ‘समर हाई’, ‘विद यू’ के साथ ही हालिया गाने ‘अफसोस’, ‘थोड़ी सी दारू’, ‘विदआउट मी’ और ‘STFU’ भी परफॉर्म करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments