☜ Click Here to Star Rating



कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी महिलाएं।

स्कॉटलैंड में भी राजस्थानी परपंरा के नजारे देखने को मिले। जब यहां स्कॉटिश भारतीय समाज की ओर से कजली तीज का त्यौहार पूरे चाव के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर महिलाएं राजस्थानी परपंरा को जीवंत करती दिखी।

.

राजस्थानी गीतों पर जमके थिरकी राजस्थानी महिलाएं

स्कॉटिश भारतीय समाज की पदाधिकारी रश्मि मंत्री ने बताया कि स्काटलैंड के ग्लासगो शहर में कजली तीज का त्यौहार मनाया। यहां कजली तीज के अवसर पर तीज पूजा की गई। कार्यक्रम के दौरान यहां रहने वाले 250 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान शिव पार्वती की सजीव झांकी सजाई की। कार्यक्रम की शुरुआत शिव पूजा के साथ हुई। जिसके बाद राजस्थानी परिवार राजस्थानी गीतों पर जमकर थिरके। कार्यक्रम के सभी के लिए सामूहिक भोज आयोजित किया गया। सामूहिक भोज में पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का चटकारा लगा। यह राजस्थानी व्यंजन रामबाग पैलेस, जयपुर के पूर्व शेफ मनोज माहेश्वरी ने तैयार किए। रश्मि मंत्री ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य से दूर अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखना है। यह कार्यक्रम मनोज माहेश्वरी, डॉ. रश्मि मंत्री, पूजा विजयवर्गीय, अभिषेक विजयवर्गीय, सचिन मित्तल, मीनू पुष्पद, त्रिभुवन शर्मा, प्रियंका , दीपा, स्नेहा, जैश्री, पल्लवी, कोमल, कंचन, नीतु, मुकेश की ओर से आयोजित किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading