![]()
चित्तौड़गढ़ के खरडी बावड़ी गांव में रहने वाली प्रसूता कृष्णा पत्नी देवीलाल ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। यह डिलीवरी आधी रात को उस समय हुई जब महिला को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस में मौजूद पायलट और ईएमटी की सूझबूझ और तत्परता ने न केव
घटना मंगलवार देर रात करीब 1:56 बजे की है, जब प्रसूता कृष्णा को अचानक तेज लेबर पेन शुरू हो गया। परिवार के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस घटियावली के पास स्थित खरडी बावड़ी गांव पहुंची। एंबुलेंस पायलट सोनू कुमार शर्मा और ईएमटी सुखदेव ने बिना समय गंवाए महिला को स्ट्रेचर पर शिफ्ट किया और हॉस्पिटल की ओर रवाना हो गए।
हालांकि, रास्ते में महिला की हालत बिगड़ने लगी और उसे तेज दर्द होने लगा। ईएमटी सुखदेव ने स्थिति को गंभीर समझते हुए तत्काल डिलीवरी कराने का फैसला किया। एंबुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रोका गया और एंबुलेंस के अंदर ही डिलीवरी करवाई गई। थोड़ी ही देर में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। नवजात लड़का है और उसका वजन 2 किलो 750 ग्राम है।
डिलीवरी सफल होने के बाद, जच्चा और बच्चा दोनों को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दोनों को एडमिट किया गया है। फिलहाल दोनों की हालत पूरी तरह से ठीक है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।कृष्णा और उनके पति देवीलाल के पहले से दो बेटियां हैं। यह तीसरी संतान है और परिवार में बेटे के आगमन से खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
घटना के बाद गांव में भी एंबुलेंस स्टाफ की काफी सराहना हो रही है। पायलट सोनू शर्मा और ईएमटी सुखदेव को ग्रामीणों और परिवार वालों ने दोनों का धन्यवाद किया और कहा कि अगर समय रहते एंबुलेंस नहीं पहुंचती, तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments