![]()
पाली में कजली तीज पर सज धज कर पूजा करने जाती महिलाएं।
पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने कजली तीज का व्रत रखा। दिन भर बिना कुछ खाएं महिलाएं रही। मंदिरों और मोहल्लों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मिट्टी के शंकर भगवान और पार्वती की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना कर सदा सुहागन रहने का वरदा
इससे पहले दिन में महिलाएं बाजार से सत्तू खरीदती नजर आई तो कई महिलाएं कजली तीज को लेकर हाथों में मेहंदी लगवाती दिखी। तो कई महिलाएं ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाती नजर आई। तीजणियों ने शाम को नख से शिखर तक सोलह शृंगार किया। शहर के बापू नगर, जनता कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, सोसायटी नगर , सुंदर नगर, बजरंग नगर सहित कई मोहल्लों में मंदिरों और घरों में महिलाएं तीज माता की पूजा करती नजर आई।
पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर रखते है व्रत बता दे कि महिलाएं पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर यह व्रत करती हैं। दिन भर भूखे रहने के बाद देर रात को चांद के दीदार होने के बाद तीजणियों ने चांद को अर्ध्य देने के बाद पति के हाथ से सत्तू खाकर व्रत खोलती हैं। कई युवक अपनी पत्नी के लिए मिठाई एवं उपहार लेकर आए तथा व्रत खोलने के दौरान उन्हें उपहार दिए।
बेटी के घर भेजी तीज विवाह के बाद पहली बार ससुराल में तीज का व्रत करने वाली युवतियों के लिए उनके पीहर की ओर से ‘तीज भेजी गई। इसमें बेटी के वस्त्रों के साथ सत्तू, फल व अन्य सामग्री दी गई। यह सामग्री ससुराल में सास व अन्य परिजनों की ओर से तीजणियों को दिखाई गई। परिजनों के घर भी सत्तू भेजा गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments