☜ Click Here to Star Rating



राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वत्जन सम्मान समारोह की आज उदयपुर में जानकारी देती संस्कृत शिक्षा आयुक्त प्रियंका जोधावत।

उदयपुर में सात अगस्त को राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वत्जन सम्मान समारोह होगा। इसमें संस्कृत विद्वत्सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह में विधानसभा स्पीकर के साथ ही दो मंत्री भी शामिल होंगे।

.

प्रदेश की संस्कृत शिक्षा आयुक्त प्रियंका जोधावत ने बताया कि इसमें कुल चार वर्गों में 56 सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संस्कृत साधना शिखर सम्मान सबसे बड़ा सम्मान है जिसके तहत एक लाख रूपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

इस वर्ष यह पुरस्कार चित्तौड़गढ़ के कैलाश चंद्र मूंदड़ा को प्रदान किया जाएगा। दो व्यक्तियों को संस्कृत साधना सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रत्येक को 51 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। सात संस्कृत विद्वत्सम्मान पुरस्कार के तहत प्रत्येक को 31 हजार की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। संस्कृत युवा प्रतिभा पुरस्कार के तहत 11 व्यक्तियों को 21-21 हजार की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार मंत्रालयिक सेवा सम्मान तथा विभिन्न अकादमिक स्तर के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

जोधावत ने बताया कि विधानसभाध्यक्ष प्रो वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में सुखाड़िया रंगमंच सभागार में यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अति विशिष्ट अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी होंगे।

सारस्वत अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय जयपुर के निदेशक प्रो वाई एस रमेश उपस्थित रहेंगे। शहर विधायक ताराचंद जैन व ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा विशिष्ट होंगे। आशीर्वाद प्रदाता के रूप में उत्तम स्वामी एवं माकड़ादेव आश्रम झाड़ोल के संत गुलाबदास महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा।

जोधावत ने बताया कि प्रदेश सरकार ने संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। वेद विद्यालयों की स्थापना हो या वैदिक गुरूकुल की अवधारणा को धरातल पर लाना, सरकार ने नवाचारों के माध्यम से देवभाषा संस्कृत की प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि की है।

जोधावत ने सुखाड़िया रंगमंच सभागार में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के लिए तैयारियों का जायजा लिया। सभागार में मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, प्रवेश, उद्घोषणा संबंधी तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। तैयारियों के दौरान संस्कृत शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारी अभय सिंह राठौड़, निदेशालय के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भारत कुमार, संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी नत्थू राम शर्मा, भगवती शंकर व्यास उपस्थित रहे।

मंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति ने किया चयन आयोजन की राज्य स्तरीय समिति सदस्य रामानुज पांडेय ने बताया कि सम्मान एवं पुरस्कार के लिए संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया था। प्राप्त आवेदनों पर समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय कर चयनित प्रतिभाओं की घोषणा की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading