![]()
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी बाल उच्च माध्यमिक स्कूल जंक्शन ने शानदार प्रदर्शन किया। वूशु प्रतियोगिता की अंडर-17 और अंडर-19 दोनों श्रेणियों में चैम्पियनशिप अपने नाम की।
30वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी बाल उच्च माध्यमिक स्कूल जंक्शन ने शानदार प्रदर्शन किया। वूशु प्रतियोगिता की अंडर-17 और अंडर-19 दोनों श्रेणियों में चैम्पियनशिप अपने नाम की। स्कूल की टीम ने कुल 7 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक जीतकर ज
स्कूल प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों के समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। अंडर-17 वर्ग में स्कूल के हर्षवर्धन नरूका, अभिषेक, चंद्र सिंह, दक्ष सहारण और मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं अंडर-19 वर्ग में विक्रम गोस्वामी, कर्मवीर, अमित और रिशु ने अपने-अपने मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया और मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। इस मौके पर स्कूल के संरक्षक दयाराम सैन, प्रिंसिपल रमेश सैन, डायरेक्टर दारा सिंह, कोच शंकर सिंह नरूका, खेल प्रभारी गोकुल नाथ सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
स्कूल परिवार ने इस विजय पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वूशु में मिली यह उपलब्धि बच्चों की लगन और कोच की मेहनत का प्रमाण है। सभी विजेता खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। स्कूल प्रशासन ने आशा जताई कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल से जिले का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर वरुण कुमार, दिनेश मंडल, देवेंद्र सिंह, विजय कुमार, ओमकार, प्रिंस सेतिया, उदयराज जादौन, कृष्णा सैन, सरोज सैन, जगजीत कौर, पूजा शर्मा, पूजा शेखावत, पुष्पा, आरती, मुस्कान, चंदा, सुनीता, वंशिका, मनजोत और रवीना मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments