☜ Click Here to Star Rating


सांसद चौधरी ने अग्रवाल छात्रावास स्थित मूकबधिर बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन।

जालोर-सिरोही के सांसद लुंबाराम चौधरी का जन्मदिन सिरोही स्थित जनसुनवाई केंद्र पर मनाया गया। सांसद चौधरी ने सुबह भगवान सारणेश्वर जी के दर्शन किए। जनसुनवाई केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई दी। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं भेजीं। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी बधाई संदेश दिया।

ओटाराम देवासी ने मुंह मीठा कराकर सांसद चौधरी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ओटाराम देवासी ने मुंह मीठा कराकर सांसद चौधरी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभकामनाएं दीं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी बधाई दी। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जनसुनवाई केंद्र पहुंचकर सांसद का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलाई।

सांसद चौधरी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा में सभी परिवार की तरह रहते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, जालौर जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित और विधायक समाराम गरासिया उपस्थित रहे। पूर्व विधायक जगसीराम कोली सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा पहनकर एवं भगवान सारणेश्वरजी महादेव की तस्वीर भेंट की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा पहनकर एवं भगवान सारणेश्वरजी महादेव की तस्वीर भेंट की।

सिरोही नगर मंडल ने लम्पी ग्रसित गायों को गुड़ खिलाकर जन्म दिवस मनाया

सांसद लुंबाराम चौधरी के जन्मदिवस को लेकर भाजपा सिरोही नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने साफा पहनकर एवं भगवान सारणेश्वरजी महादेव की तस्वीर भेट दी एवं गौसेवा संकल्प टीम द्वारा संचालित पुराना बस स्टैंड स्थित लम्पी से ग्रसित शेल्टर पर जाकर सांसद लुंबाराम चौधरी के वजन के बराबर 82 किलो गुड़ एवं पशु आहार देकर जन्म दिवस मनाया।

मूकबधिर बच्चों के मनाया जन्मदिन

सांसद चौधरी ने अग्रवाल छात्रावास स्थित मूकबधिर बच्चों के साथ अग्रसेन दिव्यांग सेवा संस्थान में अपना जन्मदिन मनाया। बच्चों के साथ बैठकर उन्हें अल्पाहार करवाया। बच्चों के खेलने के लिए बैडमिंटन के 6 सेट स्कूल को भेंट किए। जिन बच्चों के अभी तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र बकाया है। उन्हें शीघ्र बनवाने के लिए सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराडी को इनके प्रमाण पत्र बनाने हेतु निर्देश प्रदान किए।

संस्थान की ओर से सांसद महोदय को जन्मदिन मनाने पर आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं सिरोही नगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading