☜ Click Here to Star Rating



करधनी थाना पुलिस ने हत्या में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया है।

जयपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार बदमाश को सोमवार रात अरेस्ट किया है। वह पिछले करीब ढाई साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने वांछित बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। करधनी थाना पुलिस मर्डर केस में पूर्व में 16 आरोपियों को अरेस्ट कर जेसी भेज च

.

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- मर्डर में आरोपी सुल्तान गुर्जर (36) पुत्र कानाराम गुर्जर निवासी कमला नेहरू भांकरोटा को अरेस्ट किया है। वह पिछले करीब 2 साल 10 महीने से फरार चल रहा था। सितम्बर-2024 को आरोपी सुल्तान गुर्जर पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया। डीएसटी वेस्ट की ओर से सोमवार रात दबिश देकर हत्या में वांछित बदमाश सुल्तान गुर्जर को पकड़ा गया।

16 आरोपी पूर्व में हुए अरेस्ट 10 नवम्बर-2022 को सत्येन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। मेरे भाई विजेन्द्र सिंह गुलाबबाड़ी पर स्विफ्ट कार और बोलेरो कैम्पर से सवार होकर जितेन्द्र हुलदानी, सागर सिंह, रविन्द्र खानडी और अन्य लड़के उनके साथ थे। जिन्होंने मिलकर के जान से मारने के लिए हमला किया। विजेन्द्र सिंह गुलाबबाड़ी को मरुधर हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया था। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से कार्रवाई कर मर्डर मामले में शिवराज सिंह जुसरिया, जितेन्द्र हुलदानी, सागर सिंह, रविन्द्र खानड़ी सहित 16 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading