जैसलमेर। शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अतिथि।
23वीं राजस्थान राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में जैसलमेर की पहली JSM शूटिंग रेंज ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में रेंज के शूटर्स ने गोल्ड समेत 5 मैडल जीतकर सबका ध्यान अपनी और खींच लिया। जयपुर के जगतपुरा ओएसिस शूटिंग रेंज में 27 से 31 जुलाई तक आयोजित हुई प्
JSM शूटिंग रेंज के हेड कोच केसरी सिंह नाचना ने बताया- प्रतियोगिता में JSM शूटिंग रेंज के 12 शूटर्स ने हिस्सा लिया जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल रही। सभी शूटर्स ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए करीब 5 मैडल अपने नाम किए। जो अपने आप में जैसलमेर के लिए बहुत बड़ी बात है। इसके लिए सभी तरफ से बधाइयां मिल रही है।

शूटिंग रेंज की महिला विजेता शूटर्स हेड कोच केसरी सिंह नाचना के साथ।
प्रतियोगिता में 5 मैडल जीते शूटर्स ने
हेड कोच केसरी सिंह नाचना ने बताया- 27 से 31 जुलाई तक चली इस प्रतियोगिता में देश भर के 218 शूटर्स ने हिस्सा लिया। जिसमें JSM शूटिंग रेंज के 12 शूटर्स शामिल हुए। प्रतियोगिता में हर्षवर्धन सिंह भाटी ने राज्य चैंपियनशिप में प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया वहीं ऋद्धि बत्रा ने यूथ वुमन में चौथा स्थान प्राप्त किया।
पुष्पेंद्र सिंह भाटी व रेंज के सिद्धार्थ नाथावत ने डबल ट्रैप मेन मास्टर्स में गोल्ड जीतकर परचम लहराया। वहीं जितेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांस्य पदक जीता। वहीं महिलाओं में रिद्धि बत्रा ने सिल्वर जीता व कनक रामावत ने ब्रॉन्ज मैडल जीता। कोच केसरी सिंह भाटी के मार्गदर्शन में जेएसएम शूटिंग रेंज के निशानेबाजों ने राज्य प्रतियोगिता में पांच से अधिक पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जेएसएम शूटिंग रेंज के शूटर्स और कोच केसरी सिंह भाटी को सभी ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके भविष्य के प्रयासों के लिए प्रेरित किया।
जेएसएम की ऋद्धि ने सिल्वर और कनक ने ब्रॉन्ज जीता:यूथ वीमेन शूटिंग चैम्पियनशिप में पहली बार गर्ल्स शूटर्स ने लहराया परचम
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments