![]()
जिला अस्प्ताल में भर्ती घायल महिला।
अलवर के नौगांवा थाना क्षेत्र में पत्नी पर पति ने शराब के नशे में जानलेवा हमला कर दिया। महिला का पीहर झिरका फिरोजपुर है। उसकी शादी चार साल पहले नौगांवा के निवासी सचिन से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही वह प्रताड़ना झेल रही है।
महिला सविता ने बताया कि गुरुवार रात बच्चों को लेकर उसकी जेठानी से कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद के बाद उसके पति सचिन ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। सविता की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया कि उसका ससुर झम्नन और सास भी मारपीट करते हैं। जब उसकी बहन दीपा उसे बचाने आती है, तो उसके साथ भी मारपीट की जाती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments