![]()
राजसमंद में घने बादल छटे, सुबह के समय धूप निकली।
राजसमंद में 3 दिन से आसमान छाए काले घने बादल शुक्रवार को छट गए और सुबह के समय धूप निकली, हालांकि मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। जिले में कही पर भी तेज बारिश नही होने व स्कूल भवनों के आसपास किसी भी प्रकार का जलभराव नहीं होने के कारण आज सरकारी और प्राइ
मंगलवार 29 जुलाई को कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अवकाश के आदेश दिए थे। उसके बाद अवकाश पूरा होने व स्थिति सामान्य रहने पर शुक्रवार 1 अगस्त फिर से स्कूल खोल दिए गए।
जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 1 मिमी से भी कम बारिश रिकार्ड की गई। जिले के भीम, गढ़बोर, केलवाड़ा, नाथद्वारा में 1-1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जबकि शेष स्थानों आमेट, देलवाड़ा, देवगढ़, खमनोर, कुंवारिया, रेलमगरा, राजसमंद, सरदारगढ़, गिलूण्ड में सूखे की स्थिति रही। जिले में 1 जून से अब तक 455 मिमी औसत बारिश व 1 जनवरी से अब तक 543 मिमी औसत बारिश रिकार्ड की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments