राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला शाखा डीडवाना में कैलाश सोलंकी जिलाध्यक्ष, पवन जोशी मंत्री बने।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला शाखा डीडवाना में वार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किए गए। निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पर्यवेक्षक रामप्रताप बिश्नोई, राजेन्द्र द
नई कार्यकारिणी में कैलाश सोलंकी को जिलाध्यक्ष चुना गया। पवनकुमार जोशी जिलामंत्री और सुरेश शर्मा जिला कोषाध्यक्ष बने। अनुराधा शर्मा को जिला महिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
32 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में महेंद्र कुमार वर्मा को अतिरिक्त जिलामंत्री बनाया गया। किशनलाल चौहान सभाध्यक्ष और कमलकिशोर जांगिड़ व शोपाल सिंह उपसभाध्यक्ष नियुक्त हुए। अशोक सिंह राठौड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने।

राजस्थान शिक्षक संघ वार्षिक चुनाव में मौजूद शिक्षक।
विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों के लिए अलग-अलग उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। माध्यमिक शिक्षा के लिए रामनिवास बिश्नोई, प्रारंभिक शिक्षा के लिए आनंद सिंह और संस्कृत शिक्षा के लिए गिरिराज जोशी को चुना गया।
कार्यकारिणी में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया। इनमें प्रधानाचार्य रामचंद्र भाटी, प्राध्यापक राजेन्द्र प्रसाद नाथ, वरिष्ठ शिक्षक रमेश तेतरवाल और कंप्यूटर अनुदेशक आदित्य जोधा प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में जिले की विभिन्न शाखाओं से शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सुरेश शर्मा, सुरेंद्रसिंह जोधा, किशनलाल चौहान, रमेश शर्मा समेत कई गणमान्य शिक्षक मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments