![]()
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम में आज एक फोन आने पर हडकम्प मच गया। फोन करने वाले बताया कि भांकरोटा स्थित माय ओवन स्कूल में बम लगा हुआ हैं जो कभी-भी फट सकता हैं। कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद कंट्रोल रूम ने सीनियर अधिकारी और डीसीपी वैस्ट को घ
डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि कंट्रोल रूम को किसी ने फोन कर के बताया कि स्कूल में बम हैं। जिस के बाद बम निरोधक दस्ता,एटीएस,डॉग स्क्वायर्ड की टीम को मौके पर भेजा गया। स्कूल में छुट्टी होने कारण स्कूल पहले से ही खाली था। कुछ कर्मचारी स्कूल में थे जिन्हे बाहर निकाल कर स्कूल में सर्च कराया गया। अभी तक स्कूल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली हैं। वहीे एक टीम फोन करने वाले आरोपी के नम्बर के आधार पर उस की जांच करने में लगी हुई हैं।
पहले भी मिल चुकी कई बार धमकी
जयपुर पुलिस धमकी भरे फोन और मेल को पिछले कुछ माह से सबसे ज्यादा परेशान हैं। लेकिन पुलिस इन फोन और मेल करने वालों तक अभी तक नहीं पहुंच सकी। यही कारण है कि शरारती तत्व बार-बार इस तरह का अपराध कर के पुलिस का समय खराब कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments