बाबा रामदेव मेले के दौरान जातरूओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा शुक्रवार से जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। 7 सितंबर तक चलने वाली यह गाड़ी मेला अवधि के दौरान कुल 38 फेरे करेगी।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04863, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 1 अगस्त से 7 सितंबर तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन रोजाना जोधपुर से सुबह 4 बजे रवाना होकर 7:45 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।
इसी तरह, ट्रेन नंबर 04864, रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल रोजाना रामदेवरा से सुबह 8:25 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचेगी। मेला अवधि में यह गाड़ी कुल 38 ट्रिप करेगी। ट्रेन में यात्री सुविधा के लिए 8 जनरल व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 कोच होंगे। यानी, यह पूरी ट्रेन अनारक्षित होगी।

रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी
इन स्टेशनों पर ट्रेन करेगी ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन आवागमन में राई का बाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानियां, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट व फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments