राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJ) श्रीराम कल्पाती राजेंद्रन ने गुरुवार को दौसा में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भवन के विस्तार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा- मैं आशा करता हूं PWD ने इस भवन में ऐसे प्रयास किए होंगे कि ये भवन कम से कम 50 साल तो खड़ा रहे।
हमने अखबारों में पढ़ा और सुना कि स्कूल का भवन गिर गया। उसमें मासूमों की जान चली गई। ये हमारे दिमाग में होना चाहिए कि हम जो भी काम करें, कुछ भी काम करें। उसमें हमारी आत्मा और दिल लगाकर करें।
मेरी हिंदी बंबइया, मैं इंग्लिश में कंफर्टेबल सीजे ने अपने उद्बोधन में कहा- हमारा हिंदी बंबइया हिंदी हो जाएगा। कोई शब्द यूज करेंगे तो आपको भी बुरा लग जाएगा। इसलिए हमने सोचा किंग्स लैंग्वेज है, अभी क्वींस लैंग्वेज नहीं। इसलिए किंग्स लैंग्वेज इंग्लिश में ही बात करूंगा। मैं इसी में कंफर्टेबल महसूस करता हूं।
सीजे राजेंद्रन ने कहा-

सर्वशक्तिमान भगवान है। मेरा उन पर पूरा विश्वास है। जो भी होता है, भगवान करता है। हम सिर्फ उनकी कठपुतली हैं। वो (भगवान) शरीर और आत्मा का इस्तेमाल करते हैं अपना संदेश देने के लिए। शायद भगवान ने ही राजस्थान के लोगों को न्याय देने के लिए जस्टिस केआर श्रीराम के शरीर और आत्मा को चुना।

कोर्ट न्याय का मंदिर, एडवोकेट्स पुजारी सीजे ने वकीलों को कहा- कोर्ट को न्याय का मंदिर कहते हैं। मंदिर में प्रीस्ट (पुजारी) भी होते हैं, वो प्रीस्ट एडवोकेट्स हैं। आपके पास न्याय की गुहार लेकर आया डिवोटी (भक्त) है। उनकी पुकार को ईश्वर तक पहुंचाना आपका काम है। आप उनकी पुकार को ऐसे रखें कि ईश्वर से उन्हें जो चाहिए, वह उन्हें मिले।

21 जुलाई को ली थी सीजे की शपथ जस्टिस श्रीराम कल्पाती राजेंद्रन (श्रीराम के.आर.) ने 21 जुलाई को राजस्थान हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें शपथ दिलाई थी।
शपथ समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित कैबिनेट के अन्य सदस्य मौजूद रहे थे।
नई बिल्डिंग में सभी सुविधाएं दौसा जिला न्यायालय परिसर में बनाए गए नए भवन में पूर्ण सुविधाओं से युक्त न्यायालय कक्ष बनाया गया है। दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए रैंप, लिफ्ट और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।
वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के लिए भी अलग से रूम बनाए गए हैं। इससे न्यायालय का संचालन ज्यादा व्यवस्थित होने के साथ ही वादियों को सुविधा होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments